जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए में जुटी सुरक्षाबल को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अवंतीपोरा में शरशाली क्रू इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। दरअसल सुरक्षाबल को जानकारी मिली थी कि इस इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबल ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
मंगलवार शाम से ही इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई थी जिसमें सुरक्षाबल और पुलिस को पहली सफलता मिली है और उन्होंने एक आतंकी को डेर कर दिया है। आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबल और पुलिस का अभियान अभी भी जारी है।
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस दौरान सीआरपीएफ की 181वीं बटालियन का एक जवान और चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए।
