Oct 28 2026 / 12:22 PM

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के शासकीय आवास में बिजली से ब्लैकआउट: कोई हताहत नहीं

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के शासकीय आवास, शंकर नगर में अकाशीय बिजली गिरने से ब्लैक आउट हो गया है। अकाशीय बिजली लगभग शाम 5 बजे के आस-पास मंत्री डॉक्टर डहरिया के निवास में लगे पेड़ के पास गिरी जिसके कारण शासकीय आवास के बिजली लाइन पूरी तरह से शॉर्ट सर्किट हो गए हैं।

राहत की बात यह है कि अकाशीय बिजली से किसी भी प्रकार की हताहत या जानमाल की नुकसान नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि मंत्री डॉक्टर डहरिया भी इस वक्त शासकीय निवास में अपने कक्ष में शासकीय काम निपटा रहे थे।

Share With

मध्यप्रदेश