Oct 28 2026 / 12:23 PM

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाले श्रमिकों के लिए भोजन-पानी सहित राज्य की सीमा तक छोड़ने की व्यवस्था के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न राज्यों के ऐसे श्रमिक जो छत्तीसगढ़ से होकर अपने राज्यों में जा रहे है, उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था के साथ ही उन्हें राज्य की सीमा तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से होकर अन्य राज्यों में जाने वाले श्रमिकों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देशन पर त्वरित पहल करते हुए रायपुर जिला कलेक्टर द्वारा रायपुर में श्रमिकों के लिए भोजन-पानी सहित आवश्यक व्यवस्था शुरू भी कर दी गई है।

Share With

मध्यप्रदेश