Oct 28 2026 / 11:26 AM

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री नारायणा अस्पताल की ओर से जारी पहली मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। आईसीयू में ही उनका इलाज जारी है। अजीत जोगी के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम माने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजीत जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी ने शनिवार को बताया कि आज दोपहर अजीत जोगी नास्ता कर रहे थे तब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अमित जोगी ने बताया कि इसके बाद अजीत जोगी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

Share With

मध्यप्रदेश