Oct 28 2026 / 11:26 AM

लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने की बड़ी घोषणा- 12 मई से 15 शहरों के लिए चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

नई दिल्ली। कोरोनो वायरस के बढ़ते प्रकोप को चलते देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन जारी है, जिससे देश में सभी प्रकार की गतिविधियां रुकी हुई है। कोरोना लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने बड़ी घोषणा की है।

12 मई से देश के 15 महत्वपूर्ण शहरों के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रही है। शुरुआती दौर में इन शहरों के लिए नई दिल्ली जंक्शन से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके साथ ही रेलवे ने यह भी बताया कि 11 मई सोमवार शाम 4 बजे से टिकट की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

रेलवे मंत्रालय ने रविवार शाम को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा है कि यात्रियों को चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और गाड़ी के प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। केवल यात्रियों को ही ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। ट्रेन के कार्यक्रम सहित अन्य डिटेल अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे।

Share With

मध्यप्रदेश