Oct 28 2026 / 10:42 AM

LAC पर दिखाई दिए चीनी हेलीकॉप्टर, भारतीय वायुसेना ने तैनात किए लड़ाकू विमान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच चीन ने लद्दाख के पास लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर अपनी नापाक हरकतें तेज कर दी हैं। चीन ने लद्दाख के पास एलएसी पर हिमाकत दिखाई है। लद्दाख के एलएसी के पास चीनी हेलिकॉप्टरों को देखा गया है, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने चीनी विमानों को जवाब देने के लिए लद्दाख में लड़ाकू विमानों की तैनाती कर दी है।

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार दोनों देशों के सेनाओं के बीच इतना तनाव देखा जा रहा है। चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना भी सतर्क है। लद्दाख के पेंगोंग सो सेक्टर में तीन स्थानों पर दोनों पक्षों के 250 से अधिक सैनिकों के बीच 5 और 6 मई को हिंसक झड़प हुई थी। दोनों तरफ से डंडे चले थे और पथराव हुआ था। सूत्रों के मुताबिक इन झड़पों में कुछ अधिकारी और कई सैनिक घायल हुए थे।

एक तरफ चीन के हेलीकॉप्‍टर भारतीय वायुसीमा क्षेत्र का उल्‍लंघन करने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर, पाकिस्‍तान के लड़ाकू विमान पिछले कई दिनों से सरहदी इलाकों में लगातार गश्‍त कर रहे हैं। पाकिस्तानी वायु सेना के विमान F-16, JF-17 और मिराज III सरहदी इलाके में गश्ती कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हंदवाड़ा हमले के बाद भारत के पलटवार से पाकिस्तान सतर्क है।

Share With

मध्यप्रदेश