Oct 28 2026 / 9:51 AM

यूपी-एमपी में सड़क हादसे में 14 प्रवासी मजदूरों की मौत, 54 घायल

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। ऐसे में काम करने वाले मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए है। जो अपने घर किसी न किसी तरह से लौटना चाहते है। कई जगह से हजारों की संख्या में मजदूर पैदल ही अपने गांव-घर की ओर निकल रहे है। ऐसे में यूपी-एमपी में 2 दर्द नाक हादसे हो गए। जिसमें 14 मजदूरों की मौत हो गई है और 54 लोग घायल हैं।

पहली घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है जहां एक रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं।

दूसरी घटना मध्य प्रदेश के गुना के कैंट थानाक्षेत्र की है। जहां मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर मौत गई है, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। सभी मृतक मजदूर महाराष्ट्र से अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों को केंद्र और राज्य की सरकारों की ओर से अपने आशियानों तक पहुंचाने की कवायद लगातार जारी है। लेकिन मजदूर पैदल यात्रा कर रहे हैं। सरकार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया है।

Share With

मध्यप्रदेश