देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 81,970 तक पहुंची, अब तक 2,649 की मौत
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 4000 नए केस सामने आए हैं। वहीं 97 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक देशभर में कोरोना के 81,970 मरीज हो चुके हैं। जबकि 27 हजार 920 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी देश में 51 हजार 401 एक्टिव केस हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना का कोहराम सबसे ज्यादा है। यहां मरीजों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच गई है। मरने वालें लोगें की तादाद भी 1019 तक जा पहुंची है।
वहीं, गुजरात में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 9 हजार 591 तक जा पहुंचा है, जबकि मरने वाले मरीजों की तादाद 586 है।
तमिलनाडु में भी तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक यहां 9 हजार 674 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 66 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया है। मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 470 है, जिसमें 115 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, राजस्थान में अब तक 4534 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 125 लोगों की मौत हो चुकी।
मध्य प्रदेश में अब तक 4426 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 237 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब यहां मरीजों की संख्या 3902 हो गई है, जिसमें 88 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
