Oct 28 2026 / 9:52 AM

आर्थिक पैकेज पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- खोदा पहाड़, निकला जुमला

नई दिल्ली। कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राहत पैकेज की दूसरी किस्त की जानकारी दी। उन्होंने रेहड़ी कारोबारी, छोटे किसान, प्रवासी श्रमिकों को लेकर कई ऐलान किए।

इसे लेकर कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आर्थिक पैकेज से जुड़ी दूसरे दिन की घोषणाओं पर तंज कसा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, निर्मला सीतारमण के आर्थिक पैकेज के दूसरे दिन की घोषणाओं का अर्थ-खोदा पहाड़, निकला जुमला।

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत की धरती पर आपको हवा फ्री मिलती है सड़क पर पैदल चलने का आपसे कोई पैसा नहीं लिया जाता। सरकार आपको हवा जैसी जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज फ्री दे रही फिर भी आप लोग पैकेज-पैकज चिल्ला रहे हैं।

Share With

मध्यप्रदेश