Oct 28 2026 / 9:54 AM

आर्थिक पैकेज को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा- तीन दिनों से चल रहा वित्त मंत्री का धारावाहिक, पल्ले नहीं पड़ रहा…

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिन से निर्मला जी और अनुराग जी का धारावाहिक चल रहा है, रोज एक-एक वर्ग के बारे में हिन्दी और अंग्रेजी में दोनों समझा रहे हैं परन्तु पल्ले किसी के नहीं पड़ रहा है, जब ये धारावाहिक पूरा समाप्त हो जाएगा तभी कोई प्रतिक्रिया देना ठीक होगा।

दरअसल वित्त मंत्री ने आज लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान वह आर्तिक पैकेज को लेकर जानकारी दे रही हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, निर्मला जी का तीन दिन से एपिसोड चल रहा है और हम लोगों ने जो मांग की थी वह इन तीन एपिसोड में नहीं आया। अभी धारावाहिक खत्म होने दीजिए तब प्रतिक्रिया दूंगा।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट को लेकर 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। वित्त मंत्री इस आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल कहां-कहां करना है और उसे कहां खर्च करना है। इसके संबंध में वे पिछले तीन दिनों से प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दे रही हैं।

Share With

मध्यप्रदेश