Oct 31 2026 / 1:26 PM

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस पर लिखी कविता

मुंबई। दुनियाभर में जानलेवा कोरोनावायरस के कारण लोग डरे हुए है। भारत में 74 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। साथ ही इस वायरस के कारण भारत में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। देश में लोग घर से बाहर निकलने से दर रहे है, बॉलीवुड में भी कोरोनावायरस का असर हो रहा है।

इसी बीच बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने इस वायरस के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने एक कविता के जरिए इस वायरस के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने देशवासियों को अपना ध्यान और सावधानी बरतने के लिए कहा है।

अमिताभ बच्चन ने कहा, बहुत इलाज बताते हैं जन-जनमानस सब। किसकी सुनें किसकी नहीं कौन बताए अब। कोई कहता है कलौंजी पीसो कोई कहता है आंवला रस। कोई कहता है घर में बैठो हिलो न टस से मस। ईर कहते हैं और बीर कहते हैं ऐसा कुछ भी करो न। बिना साबुन हाथ न धोएं और किसी को छुएं न। हमने कहा कि चलो हम ही कर देते हैं जैसा बोल रहे हैं सब। आने दो कोरोना-वोरोना ठेंगा दिखाओ तब।

Share With

मध्यप्रदेश