Oct 29 2026 / 3:44 AM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्तम राजा राम का जन्मदिन पूरे देश में उत्साह से मनाया जाता है। यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ श्री राम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया।

वनवास काल के दौरान श्री राम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ के रूप में विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस तरह श्री राम ने संयम और सहनशीलता से 14 वर्षों का वनवास पूरा किया और संसाधनों और सेना के कम होते हुए भी लंका नरेश रावण पर विजय प्राप्त की।

विश्वव्यापी कोरोना महामारी को हारने के लिए हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए उतने ही संयम से लॉक डाउन का पालन करना है। श्री बघेल ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

Share With

मध्यप्रदेश