Oct 29 2026 / 5:06 AM

जन मन के विश्वास में खरे उतरे भूपेश बघेल

रायपुर। पूरे विश्व में कोरोना वायरस से लॉक डाउन की है । लेकिन इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्य की जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। आम जनता तक सभी नागरिक सुविधाएं बहुत ही आसानी से और उचित मूल्यों पर पहुंच रही है। सब्जी भाजी, फल फ्रूट, किराना सामग्री, दूध, ब्रेड, डेलिनीड्स के सामान, पेट्रोल, डीजल जैसे मूलभूत आवश्यकता की चीजें बहुत आसानी से उपलब्ध हैं।

यह आसान काम नहीं था। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रशासनिक कौशल और जन नेता की छवि को साबित करके दिखाया है। आज छत्तीसगढ़ में कहीं पर किसी भी व्यक्ति को भोजन का संकट नहीं है। रहने का संकट नहीं है। एक ओर जहां देश के विभिन्न राज्यों में अफरा तफरी का माहौल है। लोग पलायन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ शांत व समृद्धि राज्यों की श्रेणी में अपने आप को प्रदर्शित कर रहा है और इसका सारा श्रेय यहां के मुखिया भूपेश बघेल को ही जाता है।

Share With

मध्यप्रदेश