छत्तीसगढ़: सीएम हाउस में होने वाली भूपेश कैबिनेट की बैठक रद्द
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में गुरुवार शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री निवास में आज शाम 5 बजे यह बैठक होनी थी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाने थे। हालांकि बैठक रद्द होने की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि राजधानी में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
कैबिनेट बैठक में बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप पर विचार और अंतिम रूप दिए जाने की चर्चा थी। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सरकार द्वारा उठाए एहतियात कदमों और उपायों पर चर्चा होनी थी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के मुआवजा वितरण पर भी चर्चा की संभावना थी।
