Oct 29 2026 / 4:21 AM

कोरोना से जंग: भूपेश सरकार ने प्रदेश भर की शराब दुकानों बंद करने का दिया आदेश

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भूपेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश भर की शराब दुकानों को भी बंद करने का आदेश दिया है। सोमवार से तीन दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए ये शराब दुकानें बंद रहेगी। वहीं बार को भी बंद कर दिया जायेगा।

इसके साथ ही सभी बसें और सरकारी दफ्तर 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए गए है। जरुरी सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। जिनमें राशन दुकान, मेडिकल, रेस्टोरेंट और पेट्रोंल पंप शामिल है। बाकी सब बंद रखने की तारीख आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

Share With

मध्यप्रदेश