Oct 29 2026 / 4:20 AM

भूपेश सरकार ने संकटग्रस्त मजदूरों की सहायता के लिए जारी किए 3.80 करोड़ रूपए

रायपुर। कोरोना वायरस की वजह से देश मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। खासकर मजदूर वर्ग की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसीलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा संकटग्रस्त और जरूरमत श्रमिकों की सहायता के लिए 3 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि जारी की गई है।

यह राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश के सभी जिलों को जारी की गई है। इस राशि का उपयोग नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल के संकटग्रस्त और जरूरतमंद पंजीकृत श्रमिकों को तत्कालिक सहायता जैसे उनके भोजन, अस्थायी रूप से ठहरने की व्यवस्था, चिकित्सा, परिवहन, दुर्घटना आदि में आवश्यकतानुसार उन्हें सहुलियत प्रदान करने में किया जाएगा।

मण्डल द्वारा जारी राशि में रायपुर, बलौदा-बजार, बिलासपुर, महासमुन्द, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बस्तर, सरगुजा, दुर्ग और राजनांदगांव के सहायक श्रमायुक्त को 20-20 लाख रूपए जारी किया गया है। इसी तरह गरियाबंद, धमतरी, मुंगेली, कोण्डागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर, बालोद, बेमेतरा और कवर्धा के श्रम पदाधिकारी को 10-10 लाख रूपए की राशि जारी की गई है।

Share With

मध्यप्रदेश