Oct 29 2026 / 5:48 AM

ठंड को देखते हुए प्राथमिक स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किये आदेश

इन्दौर। तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण इंदौर जिलान्तर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/सीबीएसई/आईसीएसई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी तक की समस्त शालाओं का संचालन किसी भी स्थिति में प्रात: 9 बजे से पूर्व नहीं करने के आदेश जारी किये हैं।

Share With

मध्यप्रदेश