Oct 28 2026 / 11:43 PM

छत्तीसगढ़: आयकर की छापेमारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की छापेमारी के बीच प्रदेश में सियासत गरमा गई। छापेमारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता कोतवाली स्थित गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, भिलाई, कवर्धा, समेत राज्य के लगभग सभी जिलों से कांग्रेस नेता पहुंचे हैं।

गांधी मैदान में आयोजित सभा में कांग्रेस के नेताओ ने कहा मोदी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए की गई है। कांग्रेस के नेताओ ने कहा की द्वेषपूर्ण डर भय आतंक और दहशत फैलाने की कार्यवाही है।

मंच से नेताओ ने कहा मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग कर भय का वातावरण बनाकर प्रदेश की शांति को भंग कर रही है। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है। कांग्रेस नेताओ ने कहा की जिस प्रकार से ये छापेमारी की कार्रवाई की गई है उससे केंद्र के तानाशाही साफ झलकती है। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी के नारे भी लगाए।

राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रसिद्धि को पीएम पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए कार्रवाई की जा रही है। वह छत्तीसगढ़ के लोगों को जानते नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, इसका बदला हम बाद में लेंगे। प्रदर्शन में सभी कांग्रेस नेताओं के हाथ में पोस्टर थे, जिसमे मोदी का आधा चेहरा और हिटलर का आधा चेहरा बना था।

Share With

मध्यप्रदेश