Oct 29 2026 / 2:13 AM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नए लोकसभा भवन में सदस्यों के प्रवेश पर दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभ-मंगल के देवता, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लोकतंत्र के नए मंदिर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं संसद सदस्यों के प्रवेश पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री और संसद सदस्यों का संसद के नवीन भवन में आगमन देश के नव-निर्माण के संकल्पों की सिद्धि की ओर एक सशक्त कदम है। नि:संदेह लोकतंत्र का यह नवीन मंदिर देश की आशाओं और आकांक्षाओं एवं सपनों में नए रंग भरकर भारत के नव-निर्माण का साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि नए भारत को आकार देने वाले विकास और जन-कल्याण के पवित्र ध्येय की प्राप्ति के अद्वितीय लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम करता हूँ।

Share With

मध्यप्रदेश