Oct 28 2026 / 11:42 PM

सीएम केजरीवाल ने की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। दिल्ली में विकास कार्यों को गति देने के लिए दोनों नेताओं ने मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की है। हरदीप पुरी ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर स्वयं यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। हम दोनों लम्बी चर्चा के दौरान दिल्ली के नागरिकों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद हरदीप पुरी से उनकी यह पहली मुलाकात थी।

पुरी के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दिल्ली से जुड़े कई प्रमुख विषयो पर चर्चा हुई। हम दोनों दिल्ली के विकास के लिए मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल के तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी।

Share With

मध्यप्रदेश