देश में 24 घंटे में कोरोना के 6,088 नए केस, 148 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 18 हजार के पार पहुंच गया है, जबकि मौत का आंकड़ा 3500 के ऊपर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 6,088 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 148 लोगों की मौत हुई है।
लॉकडाउन 4 के पांचवें दिन देश में कोरोना ने अबतक तक का अपना सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे में देश में अबतक सबसे ज्यादा कोरोना से लोग संक्रमित हुए। पिछले 24 घंटे में देश में 6,000 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले 24 घंटे में देश में 6,088 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 148 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है, जिसमें से 3,583 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। हालांकि, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 48,533 हो गया है। अभी देश में 66,330 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,088 नए मामले सामने आए हैं जबकि 148 लोगों की मौतें हुई है। वहीं 3234 लोग ठीक हुए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 41 हजार 642 मामले हैं, 24 घंटे में यहां 2345 नए मामले दर्ज हुए। गुजरात में कुल 12 हजार 910 मामले हैं, यहां 24 घंटे में 371 केस दर्ज हुए, जबकि तमिलनाडु में गुजरात से ज्यादा कुल 13 हजार 967 मामले दर्ज हो चुके हैं, यहां 24 घंटे में 776 नए मामले सामने आए हैं।
राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6227 है। यहां अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 5981 है, जिसमें 270 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 659 है. अब तक यहां 194 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5567 लोग ठीक हो चुके हैं।
