कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में मिला पहला केस, रायपुर एम्स ने की पुष्टि
रायपुर। दुनिया भर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस ने छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना का पहला पॉजिटिव मरीज़ मिला है। रायपुर एम्स हॉस्पिटल में कोरोना से पीड़ित इस युवती का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर के पॉश कॉलोनी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती हाल ही में लंदन से इंदौर होते हुए 15 मार्च को रायपुर पहुंची है। जिसके बाद से ही उसमें कोरोना के लक्षण देखे जा रहे थे। लिहाजा युवती अपना ईलाज़ कराने और सैंपल देने एम्स रायपुर पहुंची और अपना सैंपल दिया। युवती की शुरुआती जांच और कोरोना के टेस्ट में युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
जिसके बाद उसे रायपुर के एम्स में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। युवती के साथ उसके पूरे परिवार को भी एम्स अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। हाल ही में यह पूरा परिवार लंदन से लौटा था, जिसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी थी।
