Oct 29 2026 / 12:43 AM

पंजाब में 1 मई तक बढ़ा कर्फ्यू और लॉकडाउन

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के अब तक कुल 130 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4 जहां पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, वहीं अब तक 10 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने कर्फ्यू या लॉकडाउन की अवधि 1 मई तक बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों को अब 20 दिन और घरों में ही रहना होगा।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मित से यह फैसला लिया। साथ ही इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी जारी किए। मुख्यमंत्री ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, पंजाब में अब मास्क पहनना अनिवार्य है। जब भी आप किसी आपात स्थिति में या आवश्यक वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन अभी जारी रहेगा, क्योंकि अगर इसे खोल दिया गया तो संक्रमण ज्यादा फैलेगा और इससे संकट बढ़ सकता है। लेकिन प्रदेश में कर्फ्यू लगने से एक अच्छी बात भी हुई। सूबे में नशा तस्करी की चेन टूट गई। इससे हम खुश हैं और इस दिशा में आगे काम किया जाएगा। इसके लिए एक टास्क फोर्स लगा दी गई है, जो रणनीति बना रही है।

Share With

मध्यप्रदेश