Oct 29 2026 / 1:30 PM

संभागायुक्त ने स्ट्रांग रूम व डाइट का अवलोकन किया

इंदौर। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने आज इंदौर संभाग के धार जिले में पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया और यहां के कमरों और व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वे डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे पटवारी प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने यहां स्थापित डिजिटल लर्निंग स्टूडियो का भी अवलोकन किया। इस दौरान डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी साथ थे।

Share With

मध्यप्रदेश