Jan 17 2026 / 1:33 PM

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्ववर्ती पापुआ क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। इस भूकंप में किसी के घायल होने या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण का कहना है कि 6.1 तीव्रता का भूकंप शनिवार शाम को आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। उथले भूकंप गहरे भूकंप से अधिक नुकसान करते हैं। इंडोनेशिया में प्रायः भूकंप के झटके आते रहते हैं।

Share With

मध्यप्रदेश