Apr 30 2026 / 11:03 PM

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.22 फीसदी की बढ़त के साथ 373.34 अंक ऊपर 31045.93 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 86.30 अंक ऊपर 9125.55 के स्तर पर खुला। सोमवार को पूरे देश में रमजान ईद का पर्व मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था।

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 8.96 अंक नीचे 24,465.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.00 फीसदी बढ़त के साथ 0.00 अंक ऊपर 9,324.59 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.94 अंक ऊपर 2,955.45 पर बंद हुआ था।

Share With

मध्यप्रदेश