Oct 29 2026 / 10:25 AM

गुजरात के वलसाड में हमसफर एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरातफरी

अहमदाबाद। गुजरात के वालसाड में शनिवार को एक हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। मुंबई से चलकर अहमदाबाद जा रही हमसफर एक्सप्रेस छिपवाड के नजदीक पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन के जनरेटर वाले डिब्बे में आग लग गई। ट्रेन में आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जनरेटर वाले डिब्बे से आग यात्री कोच में भी लग गई।

जानकारी के मुताबिक, समय रहते सभी यात्रियों की सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की वजह से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। यह आग किस वजह से लगी, अभी इसकी जानकारी साफ नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर रेलवे के कई अधिकारी पहुंच गए हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है।

Share With

मध्यप्रदेश