May 01 2026 / 9:27 AM

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव और कमोडिटी मार्केट में रिकवरी के बाद आज घरेलू बाजार में सोने की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। आज सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई है। इसके पहले कमोडिटी मार्केट में कमजोरी और डॉलर के मुकाबले रुपयें में गिरावट की वजह से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में दबाव देखने को मिला।

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,395 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 41,705 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले गुरुवार को यह भाव 40,310 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना का भाव 1,514 डॉलर प्रति आउंस रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भी आज बड़ी तेजी देखी गई है। आज यहां प्रति किलोग्राम चांदी के भाव 2,889 रुपये का इजाफा हुआ। इसके आज चांदी का नया भाव 38,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

Share With

मध्यप्रदेश