Oct 29 2026 / 7:47 AM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

शपथ विधि कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव विधानसभा श्री अवधेश प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर विधायकगण, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी. पी. आहूजा, विधानसभा के अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share With

मध्यप्रदेश