Oct 29 2026 / 2:59 PM

जिला प्रशासन द्वारा अग्निशमन व्यवस्था को दुरूस्त नहीं पाये जाने पर होटल रॉयल इंपेरिया को किया गया सील

इन्दौर। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के दल द्वारा अग्निशमन व्यवस्था नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है। एसडीएम श्रीमती कल्याणी पाण्डे ने बताया है कि केलोद करताल में स्थित होटल रॉयल इंपेरिया को अपर्याप्त अग्नि शमन व्यवस्था होने से 28 मार्च 2024 को नोटिस जारी किया गया था। परंतु आज दिनांक को पुनः निरीक्षण किए जाने पर इस होटल द्वारा अग्नि शमन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा होटल रॉयल इंपेरिया को सील कर दिया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश