Oct 30 2026 / 4:28 PM

निगम द्वारा अतिक्रमण कार्यवाही कर अवैध निर्माण हटाया गया

देवास। नगर निगम वार्ड क्र. 28 नई आबादी कॉलोनी स्थित शिव शक्ति चौराहा पर नगर निगम की टीम द्वारा गली में मकान निर्माण के साथ किया गया अवैध निर्माण को माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार तोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि निर्माणधीन भवन स्वामी कामरान खान, इमरान खान, प्रवेश खान पिता मन्नान खान के द्वारा भवन निर्माण किया गया जिसमें निर्माण के साथ कॉलोनी से निकलने वाली गली में पक्का अवैध निर्माण कर लिया गया था जिसे नगर निगम की टीम द्वारा अपने संसाधनों से कार्यवाही कर अतिक्रमण को तोड़ा गया साथ ही मटेरियल भी जेसीबी के माध्यम से उठवाया गया। की गई कार्यवाही में निगम सहायक यंत्री इंदूप्रभा भारती, उपयंत्री विजय जाधव, भूमिका जैन, अनिता ठाकुर, विमलेश सिंह, विजयता पन्दे सहित अतिक्रमण दस्ता उपस्थित रहा।

Share With

मध्यप्रदेश