Oct 30 2026 / 8:42 PM

नगर परिषद महू गांव द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए नर्मदा लाइन पर नए वाल्व लगाये गये

महू। महू निकाय क्षेत्र में चल रहा है विकास कार्यक्रम के अंतर्गत श्री राम नगर कॉलोनी धारनाका में ड्रेनेज लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ट्रेनिंग लाइन की खुदाई होने से आए दिन नर्मदा पाइपलाइन फूट जाती जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या होती है।

भीषण गर्मी को देखते हुए उक्त समस्या के निजात हेतु बैंक आफ इंडिया धारनाका के पास वाल्व नगर परिषद महोदय नवीन तिवारी उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र सिंह राठौर की देखरेख में किया गया जिसमें क्षेत्र में सुचारू रूप से जल प्रदाय का कार्य हो सके।

Share With

मध्यप्रदेश