Oct 31 2026 / 1:23 PM

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। इरफान खान की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया था। उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था।

इरफान खान की मौत की खबर ट्विटर पर फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम।

इससे पहले इरफान के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था कि हां यह सही है कि इरफान खान को कोलोन इन्फेक्शन के कारण मुंबई स्थित कोकिलाबेन (अस्पताल) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम अपडेट देते रहेंगे। वह डॉक्टर के निरीक्षण में है।

उनकी ताकत और साहस ने उन्हें अब तक लड़ाई लड़ने में मदद की है और हमें पूरा विश्वास है कि जबरदस्त इच्छाशक्ति और अपने सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं के चलते वह पूर्ण रूप से जल्द ही ठीक हो जाएंगे।अटेंशन में रखा गया है।

वहीं, हाल ही में इरफान की मां का निधन हुआ है। अभिनेता की मां सईदा बेगम ने शनिवार को जयपुर में अंतिम सांस ली। हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इरफान मां के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अपनी ओर से प्रार्थना की थी।

Share With

मध्यप्रदेश