Oct 29 2026 / 5:07 AM

कैलाश विजयवर्गीय की जनता से अपील, बोले- दिवाली पर लोकल सामान ही खरीदे

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में अलग-अलग वार्ड में प्रतिदिन चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय आज मरी माता चौराहा पहुंचे। जहां उन्होंने दिये बेच रही बालिका से बात की और दिवाली पर जनता से अपील करते हुए कहा कि हमारे देश में निर्मित सामग्री को ही खरीदें।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि में अभी मरी माता चौराहा पर हु। उन्होंने दिये बेच रही बालिका से बात करते हुए कहा कि कौन सी क्लास में पढ़ती हो बालिका ने कहा 8th में। उन्होंने उसे शाबाशी दी और उनके लिए जनता से अपील करते हुए कहा कि यह प्रजापति समाज के लोग हैं और इनको दो चार बार ही मौके मिलते हैं साल में नवरात्री की मूर्ती बनाना गणेश जी की मूर्ती बनाना और अब दीपावली इनका परिवार इसी से चलता है।

यह वोकल फॉर लोकल जो प्रधान मंत्री जी ने कहा है मैं उसके लिए आपसे निवेदन करना चाहता हूं कि एक तो लोकल चीज खरीदेंगे और एक इनके परिवार को वर्ष भर चलाने का इनका ये साधन है। मैं अपील करना चाहता हूँ कि दीपावली का त्यौहार बहुत अच्छा त्यौहार है और हम लोग बहुत खरीदारी करते हैं पर हम अगर लोकल से सामान खरीदेंगे लोकल मेनयुफैक्चरिंग का सामान खरीदेंगे चायना से दिये आ रहे है। चायना से पुजा की सामग्री आ रही है। कृपया इससे बचे हमारे देश में निर्मित सामग्री को ही खरीदे। वहीं उन्होंने देश की जनता को दिवाली की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share With

मध्यप्रदेश