Oct 29 2026 / 4:22 AM

कैलाश विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए 37 हाईटेक प्रचार रथ, लोगों को बताएंगे सरकार की योजनाएं

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर बीजेपी कार्यालय से बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव व विधानसभा 1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को हाईटेक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ इंदौर संभाग की विधानसभा सीटों पर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा।

इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम इंदौर विधानसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर केंद्र और राज्य सरकार के काम को बढ़ावा देने के लिए 37 वाहनों को हरी झंडी दिखा रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि यह रथ प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने में काफी कारगर साबित होगा।

विजयवर्गीय ने कहा कि इन रथों के अंदर केंद्र और प्रदेश सरकार ने देश, एमपी के विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, नौजवानों को नव अवसर दिए है, वो दिखाने के लिए जितनी भी योजनाएं हैं, इस रथ के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश है।

विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे उम्मीद है केंद्र ने जो गरीब कल्याण की योजनाएं चालू की हैं, प्रदेश में शिवराज चौहान के नेतृत्व में जिस प्रकार से विकास हुआ है, निश्चित रूप से किसानों, महिलाओं के हित में भी योजनाएं दी है इस बार फिर दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। यह रथ उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बीजेपी के मुताबिक, ये रथ मोदी सरकार और शिवराज सिंह चौहान सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ कांग्रेस की विफलताओं की दृश्य प्रस्तुति फिल्म के रूप में दिखाएंगे। इसे स्थानीय बोलियों में प्रस्तुत किया जाएगा।

Share With

मध्यप्रदेश