Oct 29 2026 / 9:43 PM

विधानसभा में बोले कैलाश विजयवर्गीय- अवैध कॉलोनियां नहीं होंगी वैध

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा एक बार फिर गर्म आ गया है। दरअसल, भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग ने अवैध कॉलोनी को लेकर सदन में सवाल उठाया था जिस पर नगरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि अभी प्रदेश में अवैध कॉलोनी अवैध नहीं होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अवैध कालोनी को वैध नहीं किया जा रहा है पर रहवासियों को भवन अनुज्ञा दे रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि होता यह है कि वैध कालोनी वाला भूखंड एक हजार रुपये वर्ग फुट में और उससे आधा किलोमीटर महज की ही दूरी पर स्थित अवैध कालोनी वाला भूखंड 250 रुपये वर्ग फुट में बिक जाता है। भूखंड बेचने वाला तो फिर दिखता ही नहीं और लोग मकान बनाकर रहने लगते हैं।

चूंकि, हम चुनाव लड़ते हैं तो लोग हमको घेरते हैं कि आप सड़क बनाइए और पानी दीजिए। ऐसे में अब कड़े नियम लागू किए जाएंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनी या वेद नहीं होगी कम डॉ मोहन यादव ने इसे लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। अवैध कॉलोनिया नहीं बने, इसके लिए सरकार सख्त कानून बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वर्तमान कानून का अध्ययन किया जा रहा है।

Share With

मध्यप्रदेश