Oct 29 2026 / 4:22 AM

कैलाश विजयवर्गीय ने दिखाया अदम्य साहस का परिचय, खुद आग बुझाकर बड़ा हादसा टाला

इंदौर। इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने अदम्य साहस दिखाकर एक बिल्डिंग के बिजली मीटर से निकलती हुई आग बुझाकर बड़ा हादसा होने से टाला। इस उम्र में भी कैलाश विजयवर्गीय की चुस्ती, फुर्ती और अदम्य साहस देखकर लोग दंग रह गए।

कालानी नगर के नजदीक ओम विहार कॉलोनी में आयोजित गरबे में शामिल होने जा रहे कैलाश विजयवर्गीय की नजर एक बिल्डिंग के बिजली मीटर से निकलती हुई आग पर पड़ी जिससे बड़ी जनहानि का खतरा था। अपने साथ चल रहे लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड से संपर्क करने का कहकर वो स्वयं अपनी सुरक्षा के समस्त प्रोटोकॉल भूलकर आग बुझाने दौड़ पड़े।

वो ये भी जानते थे कि बिजली के सर्किट में लगी आग को पानी से नहीं बुझाया जाता अत: उन्होंने ने आग पर मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। उनके इस तरह अपने आप को खतरे में डालने से उनके सुरक्षाकर्मी भौचक्के रह गए। विजयवर्गीय के साथ अन्य लोग भी आग बुझाने में लग गए और बड़ी घटना होने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

पूरी बिल्डिंग में धुंआ फैल गया था। इस 4 मंजिला बिल्डिंग में कई परिवार मौजूद थे, जिनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। जनता द्वारा कैलाश विजयवर्गीय के इस कदम की सराहना की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कैलाश जी ही हमारे असली हीरो है।

Share With

मध्यप्रदेश