Oct 29 2026 / 5:06 AM

चुनाव प्रचार पर निकले कैलाश विजयवर्गीय का हो रहा भव्य स्वागत, कही लड्डुओं से तो कही काजू से तौला

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में अलग-अलग वार्ड में प्रतिदिन चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का हर स्थान पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। वार्ड 11 भागीरथपुरा में रोड शो पर निकले कैलाश विजयवर्गीय को लड्डुओं से तौला गया। पार्षद संध्या यादव द्वारा अपने मंच पर कैलाश विजयवर्गीय को तराजू पर बैठाकर लगभग 80 किलो लड्डुओं से तौला गया।

वहीं वार्ड 6 के दलिया पट्टी में रोड शो पर निकले कैलाश विजयवर्गीय को काजू से तौला गया। राजेश अग्रवाल ने अपने निवास पर कैलाश विजयवर्गीय को तराजू पर बैठाकर लगभग एक क्विंटल काजू से तौला।

पार्षद संध्या यादव ने बताया कि कैलाश विजयवर्गीय को क्षेत्र क्रमांक 1 से प्रत्याशी बनाने की खुशी में उन्हें लड्डुओं से तौला गया है। विकास पुरुष कैलाश विजयवर्गीय द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए जो विजन बताया गया है, उससे यादव समाज में बेहद खुशी है। इसी खुशी में ये लड्डू यादव समाज के सहभोज में बांटकर उनका मुंह मीठा कराया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश