कोरोना वायरस: सिंगर कनिका कपूर की पांचवी रिपोर्ट आई नेगेटिव
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट में नहीं निकल कोरोना वायरस, हालाँकि अभी संजय गांधी पी.जी.आई. में ही रहेगी कनिका, एक बार और नेगेटिव रिपोर्ट आने पर कनिका को डिस्चार्ज करने पर होगा फैसला।
बता दें कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर बीते 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं और कई पार्टियों में भी शामिल हुईं। कनिका कपूर की लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश में उन पर कई एफआईआर भी दर्ज की गई है। सिंगर कनिका कपूर पर कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं।
