Oct 29 2026 / 7:47 AM

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने राजभवन के सामने किया अपना मुंह काला

नई दिल्ली। कांग्रेस के नवर्निर्वाचित विधायक फूल सिंह बरैया ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर भाजपा एमपी में 50 से ज्यादा सीटें जीत गई तो मैं अपना मुंह काला कर लूंगा। अब चुनाव परिणाम आ गए है और भाजपा ने 50 से भी तीन गुना ज्यादा सीटें लाकर कांग्रेस के सपने को चकनाचूर कर दिया गया।

इसके बाद भाजपा के नेताओं ने वीडियो जारी कर फूल सिंह बरैया से किए गए वादें को पूरा करने के लिए समय और तारिख की मांग की थी। जिसके जवाब में फूल सिंह बरैया ने 7 दिसंबर की तारीख दी थी और कहा था राजभवन के आगे मुंह काला करुंगा।

फूल सिंह बरैया द्वारा किए गए वादें के अनुसार गुरुवार यानी 7 दिसंबर को अपना मुंह काला किया। उन्होंने भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर मीडिया के सामने अपने हाथों से मुंह पर कालिख पोती। हालांकि बाद में उनका ये कार्यक्रम ईवीएम के विरोध प्रदर्शन में बदल गया।

वहीं एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी बरैया के चेहरे पर काला टीका लगाया। इस दौरान सिंह ने कहा कि बरैया को किसी की नजर न लगे इसलिए मैं उन्हें काला टीका लगा रहा हूं। इसके पहले फूल सिंह बरैया सैकड़ों समर्थकों के साथ बंगले से राज्यभवन के लिए रवाना हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोशनपुरा पर बैरिकेडिंग करके रोक लिया।

फूल सिंह बरैया द्वारा निकाले गए काफिले में मुंह काला करने के बाद प्रदर्शन ईवीएम के विरोध में होने लगा। लोग हाथों में ईवीएम के विरोध में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने लगें। विरोध-प्रदर्शन के दौरान ईवीएम के पोस्टर पर कालिख पोती गई।

प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में बरैया के समर्थक भांडेर से राजधानी भोपाल में जमा हुए थे। वहीं बरैया ने मुंह काला करने के बाद कहा कि ईवीएम ने ही सरकार को जीतवाई है। हम मुंह काला करेंगे तो देश बचेगा, संविधान बचेगा और लोकतंत्र बचेगा।

Share With

मध्यप्रदेश