Oct 29 2026 / 12:32 AM

महाराष्‍ट्र: 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, सीएम उद्धव ने की घोषणा

मुंबई। ओडिशा और पंजाब के बाद महाराष्ट्र ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को इसकी घोषणा की। महाराष्ट्र ऐसा आदेश जारी करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा लॉकडाउन पर अगला निर्णय 30 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को घोषणा कर कहा कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। अपने राज्य को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या और हताहतों के मद्देनजर यह जरूरी था। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए लॉकडाउन के बारे में प्रोटोकोल की जानकारी की घोषणा बाद में की जाएगी।

मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा, सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना का पहला मामला मिले 5 हफ्ते हो जाएंगे। हालांकि आज हम कह सकते हैं कि हमने कोरोना के कई गुना बढ़ने पर काफी हद तक रोक लगाई है। कोरोना वायरस ने पूरे देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को प्रभावित किया है। शनिवार तक राज्य में 1,874 मरीज मिले हैं जिनमें से करीब 188 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

Share With

मध्यप्रदेश