Oct 30 2026 / 9:40 PM

मालदीव विवाद: शरद पवार बोले- दूसरे देश का नेता हमारे प्रधानमंत्री के बारे में बोलेगा तो…

नई दिल्ली। भारत और मालदीव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के खिलाफ टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच एनसीपी चीफ शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वो हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। किसी दूसरे देश का कोई भी शख्स प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करता है तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे।

शरद पवार ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हम प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने देश के बाहर की किसी बात को भी स्वीकार नहीं करेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में इजरायल और बांग्लादेश ने भारत का खुलकर समर्थन किया है। वहीं, मालदीव ने भी तीनों मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मालदीव के पूर्व नेताओं ने अपने देश के नेताओं पर अनर्गल बयानबाजी की कड़ी आलोचना की है।

दरअसल, मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है। भारत से बड़ी संख्या में लोग मालदीव में समुद्र किनारे लुत्फ उठाने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपमानजनक टिप्पणी करने के बाद विवाद गहरा गया है।

Share With

मध्यप्रदेश