Oct 29 2026 / 5:06 AM

छत्तीसगढ़: लॉक डाउन की स्थिति में मीडियाकर्मियों पर लागू नहीं होगा प्रतिबंध

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन की स्थिति में भी मीडिया की निरंतरता बनी रहेगी। यानि मीडियाकर्मियों पर प्रतिबंध नहीं लागू होगा पर वह भी संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करेंगे और भ्रम फैलाने वाली खबरों का प्रवाह नहीं होने देंगे। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त-सह संचालक तारन प्रकाश सिन्हा ने राज्य के सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक जानकारी से अवगत कराया है।

Share With

मध्यप्रदेश