Oct 31 2026 / 1:27 AM

मंत्री श्री सिलावट ने अस्पताल भवन के निर्माण का निरीक्षण किया

भवन का निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये

इन्दौर। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिये हैं कि कनाड़िया में बन रहे अस्पताल भवन का निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये। उल्लेखनीय है कि यह अस्पताल भवन 10 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा है। यह अस्पताल 50 बिस्तरीय होगा। उक्त अस्पताल श्री सिलावट की पहल पर स्वीकृत हुआ है।

श्री सिलावट ने आज कनाड़िया में पहुंचकर इस अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये। उन्होंने हॉस्पीटल में निर्मित होने वाली अलग-अलग विंग का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने तहसीलदार कनाडिया श्री योगेश मेश्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या एवं नगर निगम इन्दौर के सिटी इंजीनियर श्री डी.आर. लोधी, निर्माण एजेंसी, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के मुख्य अभियंता श्री किशन विधानी एवं उपस्थित इंजीनियर्स और ठेकेदार को निर्देश दिये कि अस्पताल नवंबर 2024 तक पूर्ण किया जाये।

इस अवसर पर जनपद पंचायत इन्दौर के अध्यक्ष श्री विश्वजीतसिंह सिसौदिया, श्री कमल पटेल, श्री रमेश मंडलोई, श्री दिलीप ठाकुर, श्री संजय शर्मा, एडव्होकेट श्री मनमोहन चौधरी, श्री विपिन जागीरदार, झोनल अधिकारी श्री प्रभात तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Share With

मध्यप्रदेश