May 01 2026 / 9:30 AM

कोरोना संकट में बड़ी राहत- अगले 3 महीने तक ATM से पैसा निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस को देखते हुए नागरिकों को राहत फौरी राहत देने के लिए सरकार ने आज कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसी भी अन्य बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पर कार्ड धारकों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि अगले तीन महीने तक डेबिट कार्ड धारक चाहे जिस भी एटीएम से पैसा निकालेंगे उनको कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

बता दें कि बैंक कुछ ही संख्या में एटीएम की फ्री ट्रांजेक्शन हर महीने अपने ग्राहकों को देते हैं लेकिन जैसे ही फ्री ट्रांक्जेक्शन खत्म होता है। बैंक आगे के ट्रांजेक्शन के लिए पैसा काटने लगते हैं। ज्यादातर बैंक 5 से 8 फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन देते हैं। इसके बाद बैंक चार्ज वसूलता है।

एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेविंग अकाउंट पर 8 फ्री ट्रांजेक्शन देता है। जिसमें तीन ट्रांजेक्शन का उपयोग आप दूसरे बैंक के एटीएम के लिए कर सकते हैं। हालांकि छोटे शहरों में एसबीआई 10 ट्रांजेक्शन देता है। इसी तरह से बाकी बैंक भी अपने-अपने कार्ड धारक के लिए ट्रांजेक्शन की सीमा निर्धारित कर रखी है जिसको लेकर सरकार ने फिलहाल बड़ी राहत दी है।

Share With

मध्यप्रदेश