Oct 29 2026 / 5:49 AM

अमलतास हॉस्पिटल द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क महाशिविर में जन सेलाब..

देवास। अमलतास अस्पताल द्वारा जनमानस के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य महाशिविर में प्रतिदिन हितग्राहि अपना ईलाज जाँच मुफ्त करवा रहे है। यह महाशिविर दिनांक 13 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2023 तक चलेगा। आयोजित शिविर में नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्श के साथ निशुल्क जाँच उपचार ईलाज का लाभ भी प्रतिदिन आमजनों को मिल रहा। देवास, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, मालवा एवं आसपास के क्षेत्र के लोग इस महाशिविर में आकर स्वास्थ लाभ ले रहे है। निशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर में प्रशिक्षित अनुभवी चिकित्सक हृदय रोग, किडनी रोग, हड्डी रोग, कैंसर रोग, मस्तिष्क रोग एवं सुपरस्पेशलिटी सेवाओ के निशुल्क परामर्श के साथ निम्नलिखित जाँच का लाभ भी लोग बढचढ़ कर ले रहे है।

अमलतास का प्रयास है क्षेत्र के दुर्गम स्थलों में रहने वाले हजारों गरीब व जरूरतमंद परिवार जो विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपना इलाज कराने में असमर्थ हैं वे इस शिविर से लाभान्वित हो। अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया की इस महाशिविर के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये हमारे चिकित्सक एवं स्टाफ सदेव तत्पर है हमारा उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को जिन्हें आर्थिक व आवागमन सुविधाओं की कमी के कारण विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रतिष्ठित अस्पतालों में उपचार नहीं मिलने से हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराना है।

Share With

मध्यप्रदेश