Oct 29 2026 / 3:44 AM

छत्तीसगढ़: फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। राजसभा निर्वाचन के लिए आज नाम वापसी की अन्तिम तिथि के बाद विधानसभा में रिटर्निग अधिकारी ने इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

फूलोदेवी नेताम ने स्वयं और के.टी.एस. तुलसी का प्रमाण पत्र उनकी अनुपस्थिति में नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया ने ग्रहण किया। संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से खाली हुई इन दो राज्यसभा की सीटों पर भाजपा चुनाव नहीं लड़ने का मन पहले ही बना चुकी थी। नामांकन के आखरी दिन भी भाजपा की तरफ से किसी भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया था। लिहाज़ा प्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी को निर्विरोध निर्वाचन उसी वक़्त तय हो गया था।

Share With

मध्यप्रदेश