Oct 14 2026 / 10:09 AM

अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का पोस्टर रिलीज

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। नवरात्रि के मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ से अपना लुक शेयर किया है। इस लुक में अक्षय कुमार लाल साड़ी के साथ माथे पर बिंदी और सिंदूर लगाए दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार का एकदम अलग लुक उनके फैंस को फिल्म के लिए और उत्साहित कर रहा है।

https://www.instagram.com/p/B3JPYIMHlV_/?utm_source=ig_embed

बता दें लक्ष्मी बॉम्ब साउथ की सुपरहिट फिल्म कंचना का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अभय कुमार किन्नर भूत का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इससे पहले भी फिल्म से अभय कुमार का एक लुक सामने आ चुका है जिसमें वो आंख में काजल लगाते दिखाई दिए थे। भूल भुलैया के बाद अक्षय कुमार की ये दूसरी हॉरर फिल्म है। हालांकि इस फिल्म में वो खुद ही भूत बने दिखाई देंगे।

Share With

मध्यप्रदेश