Oct 29 2026 / 11:09 AM

पंजाब: 1 नवंबर को होगी लाइव बहस, मान सरकार और विपक्ष होगा आमने-सामने

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के विपक्षी नेताओं को खुली बहस की चुनौती दी थी। जिसे विपक्ष ने स्वीकार भी कर लिया था। जिसे लेकर अब सीएम मान और विपक्ष के नेताओं के बीच प्रदेश के अहम मुद्दों पर 1 नवंबर को लाइव बहस होगी। इस लाइव बहस का आयोजन लुधियाना में किया जाएगा। मान सरकार ने लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवसिर्टी (पीएयू) के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडोटोरियम हॉल को बुक करवा लिया है।

जानकारी के अनुसार खुली बहस के कार्यक्रम में सीएम की तरफ से राज्य के उद्योगपतियों और अन्य प्रमुख सामाजिक शख्सियतों को भी बुलाया जाएगा, जो सीएम के साथ-साथ विपक्षी नेताओं के सवालों के जवाब में उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

बुकिंग 1 नवंबर के लिए की गई है। इसकी पुष्टि पीएयू प्रशासन ने की है। विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल, सतलुज-यमुना लिंक नहर मामले में सुप्रीम कोर्ट की ताजा टिप्पणी के बाद पंजाब में सियासत गरमा चुकी है। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल आप सरकार पर हमलावर हैं।

उधर, मान सरकार इस मसले को पूर्व की सरकारों की गलती का नतीजा बता रही है। हालांकि मान सरकार कह चुकी है कि पंजाब एक बूंद पानी किसी राज्य को नहीं देगा।

Share With

मध्यप्रदेश