Oct 28 2026 / 10:19 PM

शराब की दुकान हटवाने के लिए रहवासियों ने किया हनुमान चालिसा का पाठ

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक शराब दुकान हटवाने के लिए 28 अगस्त को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। इंदौर के मानसिक रोगी चिकित्सालय के ठीक सामने बैठकर लोगों ने शराब दुकान हटवाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में किए गए इस प्रदर्शन के दैरान रहवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी यहां से शराब की दुकान हटा ली जाए, अन्यथा वे आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन करेंगे।

दरअसल स्थानीय विरोध को देखते हुए हर साल शराब के नए ठेके दिए जाते हैं। ऐसे में इस शराब दुकान को पुरानी जगह से हटाकर नई जगह मानसिक रोगी चिकित्सालय के ठीक सामने शिफ्ट कर दिया गया। इसलिए रहवासियों ने अब इस शराब की दुकान को लेकर विरोध कर रहे हैं।

शराब की दुकान के पीछे विरोध करने का एक वजह यह भी है कि यहां शराबी आए दिन शराब पीकर विवाद करते हैं। बता दें कि शासन ने अहातों को बंद कर दिया है, जिसके बाद से सड़क पर बैठकर ही लोग शराब पी रहे हैं। ऐसे में अपराध के बढ़ने की आशंका अधिक होती है। इसलिए रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

Share With

मध्यप्रदेश